फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हर घर स्वदेशी के संकल्प के साथ बीजेपी चलाएगी आत्मनिर्भर भारत अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने प्रेसवार्ता के दौरान आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अभियान के तहत 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक मंडल स्तर तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसका मुख्य नारा हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी होगा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने बताया कि तीन महीने तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत कार्यशालाएं, प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला एवं युवा सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, कॉलेज स्तर पर संकल्प सभाएं और स्वदेशी मेला आयोजित किया जाएगा। वहीं सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि संकल्प तभी सफल होगा जब हर घर में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग बढ़ेगा।
स्याना विधायक देवेंद्र लोधी ने कहा कि अभियान का सीधा उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में स्वदेशी की भावना का संचार करना, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और स्वावलंबन की भावना को सशक्त बनाना है। डिबाई विधायक सी.पी. सिंह ने नागरिकों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और वोकल फॉर लोकल की भावना को साकार करने का आह्वान किया। सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत को केवल आर्थिक नहीं, बल्कि आत्मगौरव का अभियान है।
विज्ञापन

अभियान संयोजक संजय गुर्जर ने जानकारी दी कि जिला स्तर पर विशेष रूप से स्वदेशी मेला, व्यापारी सम्मेलन और घर-घर संपर्क अभियान पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे आत्मनिर्भरता का संदेश आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें