फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा छोड़ सपा की साइकिल पर सवार हुए हरीश लोधी

Sun, 24 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए हरीश लोधी का सपा कार्यालय पर माला पहनाकर स्वागत करते जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
लंबे समय से डिबाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट पाने की तैयारियों में जुटे हरीश लोधी शनिवार को सपा की साइकिल पर सवार हो गए। सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में हरीश लोधी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। हरीश लोधी को सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन


सदस्यता ग्रहण करने के बाद हरीश लोधी ने कहा कि सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों और बिन भेदभाव के हो रहे कार्यों से प्रभावित होकर वह सपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अब भाजपा से नफरत होने लगी है। सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कहा कि 2017 में फिर से सपा की सरकार बनेगी।

विकास कार्यों में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कोई मुकाबला नहीं है। गौरतलब है कि अवंतीबाई लोधी के शहादत दिवस पर बाबूजी द्वारा सांसद राजू भैया के पुत्र के राजतिलक के बाद और डिबाई विधानसभा पर संजू भैया की बढ़ती सक्रियता से हरीश लोधी टिकट कटता देख सपा में शामिल हुए।
विज्ञापन


सपा विधायक गुड्डू पंडित के पार्टी से निष्कासन के बाद पार्टी के पास भी यहां कोई प्रत्याशी नहीं था। इस मौके पर महासचिव राहुल यादव, हाजी शमीम आलम, शुजात आलम, मतलूब अली, प्रेमवीर यादव, डॉ. सुजात अली आदि रहे।

कल्याण सिंह के करीबी हैं हरीश लोधी
भाजपा नेता हरीश लोधी राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और उनके पुत्र सांसद राजवीर सिंह  के बेहद करीबियों में से एक हैं। बता दें कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कल्याण सिंह के पौत्र संजू  भईया तथा चार बार विधायक रह चुके राम सिंह के पुत्र रविंद्र सिंह डिबाई सीट से टिकट मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


हरीश लोधी भी प्रमुख दावेदारों में से एक थे, मगर राजू भैया की बढ़ती सक्रियता के कारण हरीश लोधी का भाजपा से मोहभंग हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें