भाजपा ने पार्टी विरोधी बयानबाजी के बाद जिला उपाध्यक्ष वंदना शर्मा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्हें छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। बता दें कि वंदना ने सदर सीट से पार्टी प्रत्याशी व पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिरोही को कमजोर उम्मीदवार बताने के साथ पार्टी के पदाधिकारियों पर ठेकेदारी करने का आरोप लगाया था।
वंदना शर्मा के साथ भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मोहक शर्मा को भी पदमुक्त कर दिया गया है। बता दें कि वंदना शर्मा लंबे समय से पार्टी में सक्रिय थीं। बता दें कि पिछले दिनों बसपा प्रत्याशी हाजी अलीम पर रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्होंने चर्चा बटोरी थी।
बसपा प्रत्याशी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक बयान दिया था। वंदना के इस एक्शन की पार्टी स्तर पर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक उनके काम की प्रशंसा की गई थी।