फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर जश्न भाजपा में जश्न, मिठाई खिलाकर दी बधाई

विज्ञापन
बुलंदशहर भाजपा कार्यालय पर जीत का जश्न मनाते पार्टी कार्यकर्ता। पार्टी
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/स्याना/डिबाई/खुर्जा/जहांगीराबाद/अनूपशहर/शिकारपुर। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी में भाजपा को मिली जीत पर नगर से लेकर देहात तक कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर खुशी मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

बुलंदशहर में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में जश्न मनाया। विकास चौहान ने कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।
जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, जिला उपाध्यक्ष हितेष गर्ग आदि उपस्थित रहे। सिकंदराबाद में विधायक लक्ष्मीराज सिंह के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। पूर्व विधायक बिमला सोलंकी ने भी कार्यकर्ताओं के जीत का जश्न मनाया। पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने हनुमान चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। स्याना में विकास गुप्ता के कैंप कार्यालय पर भाजपाईयाें ने जीत की खुशी मनाई। मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, वैभव रस्तौगी, विजय लोधी, डॉ संजय क्षोत्रिय, विकास गुप्ता, शिवम वर्मा व विक्रांत त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिबाई में विधायक सीपी सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष अरुण सिंघल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर मिष्ठान वितरित कर खशी मनाई। मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय, महिला अध्यक्षा माधुरी गोस्वामी, केसरी सिंह, विकास वार्ष्णेय, राजवीर सिंह, लोकेश, आवेश, दिनेश लोधी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। खुर्जा में सांसद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश सिंह के कार्यालय पर ढोल बजाकर खुशी मनाई गई। पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, बाबा वासुदेव बाबा, वेद प्रकाश मलिक, मोनू सोलंकी, हरेंद्र सिंह, हब्बू प्रधान, इंद्रपाल कौशिक, अवधेश सोलंकी आदि मौजूद रहे।
जहांगीराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। महिला कार्यकर्ता भी जीत को लेकर काफी उत्साहित दिखीं। अनूपशहर, शिकारपुर समेत जनपद में कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी, ढेाल, नगाड़ों के साथ जीत की खुशी मनाई।

बुलंदशहर भाजपा कार्यालय पर जीत का जश्न मनाते पार्टी कार्यकर्ता। पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें