होली पर्व से पहले ही भाजपाइयों की होली शुरू हो गई है। जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का माहौल है। भाजपाइयों ने जिला कार्यालय में जीत के साथ सांसद और जिलाध्यक्ष के साथ जमकर गुलाल उड़ाया और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
जिला कार्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक भाजपाइयों में जश्न का माहौल दिखा। शनिवार का दिन भाजपाइयों के लिए होली से भी बड़ा दिन रहा। यूपी विधानसभा में बंपर जीत के साथ जिले की सातों सीटों पर क्लीन स्वीप कर चुके भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस समय जीत की खुमारी में डूबा हुआ है।
जिला कार्यालय से लेकर विधानसभा और पंचायत स्तर तक भाजपाई जश्न मना रहे हैं। होली से दो दिन पहले ही भाजपाइयों में होली जैसा माहौल है। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, सांसद डॉ. भोला सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल की होली खेली।
इस मौके पर शरद त्रिवेदी, लक्ष्मीराज सिंह, सुनील शर्मा, सुखदेव शर्मा, हितेश गर्ग, आनंद चौधरी आदि रहे। उधर, खुर्जा में पूर्व पालिका चेयरमैन राजीव बंसल, हरिओम मीणा, प्रवीण राघव, सौरभ राघव, प्रशांत चौधरी, सोनू, अचल ठाकुर, पुनीत आदि ने जश्न मनाया।
अरनिया ब्लॉक के मुनि गांव में शिव मंदिर पर बीजेपी की जीत पर जशभन मनाया। सुनील सिंह राघव, संजीव बंसल, दीपक गर्ग, राजू त्यागी, हरजीत टीटू, दीपक गुप्ता, इकराम, मनोज गर्ग आदि रहे। नरौरा में दीनदयाल चौक पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर तिलक लगाकर कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। चेयरमैन पति राजू पंड़ित, अमित चौधरी, राजू यादव, राकेश लोधी, अनिल वार्ष्णेय रहे।