फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : आठ मृत कौवों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्ड फ्लू : आठ मृत कौवों की रिपोर्ट आई नेगेटिव
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के लिए एक अच्छी खबर है। गत दिनों जिन आठ मृत कौवों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बरेली लैब से रिपोर्ट नेगेटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। अभी लैब से और मृत कौवों की भेजे गए सैंपल की भी जांच रिपोर्ट आनी है।
प्रदेश सहित देशभर के कई राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इसके चलते प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है। इसके जारी होते ही जनपद में जिला प्रशासन की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई। सबसे पहले जनपद में स्याना क्षेत्र में एक कबूतर के मरने का मामला सामने आया। जांच में इस कबूतर की मौत बाज के हमले से होना पाया गया। इसके बाद खुर्जा क्षेत्र में आठ कौवे मृत पाए गए। इन कौवों में शुरुआती जांच में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए। बावजूद इनके सैंपल लेकर जांच के लिए बरेली लैब भेज दिए गए थे। अब इनकी जांच रिपोर्ट विभाग को मिल चुकी है, जो नेगेटिव है। यह रिपोर्ट नेगेटिव आने पर जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। वहीं, अब सिकंदराबाद में मृत मिले 14 कौवे और राजघाट में मिले तीन मृत कौवों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं। अब इनकी रिपोर्ट भी आनी है। इस जांच रिपोर्ट का विभागीय अफसर आने का इंतजार कर रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरके सक्सेना ने बताया कि आठ मृत कौवों की लैब से जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे भी अब साफ हो गया है कि जनपद में अभी तक बर्ड फ्लू के लक्षण सामने नहीं आए हैं। विभाग की ओर से लगातार सतर्कता बरती जा रही है। दूसरी ओर डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर गंगा किनारे विदेशी और जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में पक्षियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनापुरम में भी मृत मिला एक कौवा
जनपद में कौवों की मौत लगातार हो रही है। अब नगर के यमुनापुरम क्षेत्र में भी एक कौवा मृत मिला है। इसका सैंपल लेकर विभाग की ओर से जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सक्सेना ने बताया कि यमुनापुरम में मृत कौवा की सूचना मिलने पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में कौवे में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं। फिर भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने संभावना जताई है कि कौवे की मौत ठंड से हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें