फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में भूख-प्यास से बिलबिलाए मुसाफिर

Mon, 28 Nov 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर वैर स्टेशन के पास ओएचई वायर टूटने से ट्रेन जहां की तहां थम गईं। टूटे तार में फंसकर राजधानी एक्सप्रेस के इंजन का पेंटोग्राफ टूटने से करीब दर्जन भर ट्रेनें एक के पीछे एक रुक गईं।
विज्ञापन


एक ओर जहां स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे, वहीं ट्रेनो में बैठे मुसाफिर भूख-प्यास से बेहाल रहे। ट्रेनों में फंसे यात्रियों को यह भी जानकारी नहीं हो पा रही थी कि रूट कब तक बहाल हो पाएगा। ऐसे में वह अपने परिचितों और परिजनों को रास्ते में फंसे होने की जानकारी ही देते रहे।

जंगलों में ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को खाने-पीने का सामान कुछ भी नहीं मिल रहा था। यात्री ट्रेन छोड़कर बसों से भी सफर करने की स्थिति में नहीं थे। दूर-दूर तक पीने के पानी की व्यवस्था न होने से सबसे ज्यादा परेशानी हुई। दोपहर 12 बजे दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन सुचारु हो पाया।
विज्ञापन


गाजियाबाद, दादरी से पहुंचे इंजीनियर
टूटे ओएचई तार से राजधानी एक्सप्रेस 2301 के इंजन का पेंटोग्राफ टूट गया और ट्रेन वहीं रुक गई। चालक की सूचना पर कंट्रोल रूम से दादरी, गाजियाबाद के अलावा ओएचई टावर बैगन से इंजीनियरों की एक टीम मौके की तरफ रवाना हो गई। साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद तार जोड़ा जा सका।

जहां-तहां रोकनी पड़ीं 15 ट्रेनें
ओएचई लाइन टूटने के कारण रांची से दिल्ली राजधानी, उसके पीछे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, हावड़ा-आनंदविहार राजधानी समेत करीब एक दर्जन एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनें रुकी रही।
डाउन लाइन पर असर नहीं, चलती रहीं ट्रेनें ओएचई टूटने से  डाउन लाइन पर ट्रेनों के आवागमन पर असर नहीं पड़ा।

इस ट्रैक से ट्रेनें गुजरती रहीं।
वैर स्टेशन के पास ओएचई लाइन टूटने से ट्रेनों का आवागमन करीब 3 घंटा 40 मिनट तक बाधित रहा। हांलाकि इंजीनियरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी के साथ काम करते हुए लाइन को जोड़ दिया।  
विज्ञापन

-पीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक जंक्शन स्टेशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें