फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एक लीटर पेट्रोल में तीन किलोमीटर चली बाइक, घटतौली पर हंगामा

विज्ञापन
नरसेना क्षेत्र अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव पूठा स्थित पेट्रोल पंप पर हंगामा करते लोग। संवाद
विज्ञापन
नरसेना। क्षेत्र के गांव पूठा स्थित पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप है एक लीटर पेट्रोल में केवल तीन किलोमीटर पर ही बाइक चलकर बंद हो गई। जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव कारौंजी निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि बुधवार को बाइक से बेटे को सामान लेने के लिए अमरगढ़ भेजा था। रास्ते में गांव पूठा स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया था। इस राशि से करीब एक लीटर पेट्रोल बाइक में डाला गया। आरोप है कि करीब 3 किलोमीटर चलने के बाद बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इस पर और पेट्रोल मंगवाया और बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। जहां पर शिकायत की तो और भी ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटतौली के लिए पेट्रोल पंप पर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। गुलाब सिंह ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें