नरसेना क्षेत्र अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव पूठा स्थित पेट्रोल पंप पर हंगामा करते लोग। संवाद
नरसेना। क्षेत्र के गांव पूठा स्थित पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप है एक लीटर पेट्रोल में केवल तीन किलोमीटर पर ही बाइक चलकर बंद हो गई। जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव कारौंजी निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि बुधवार को बाइक से बेटे को सामान लेने के लिए अमरगढ़ भेजा था। रास्ते में गांव पूठा स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया था। इस राशि से करीब एक लीटर पेट्रोल बाइक में डाला गया। आरोप है कि करीब 3 किलोमीटर चलने के बाद बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इस पर और पेट्रोल मंगवाया और बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। जहां पर शिकायत की तो और भी ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटतौली के लिए पेट्रोल पंप पर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। गुलाब सिंह ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से करने की बात कही है। संवाद