बुलंदशहर के नई मंडी चौकी क्षेत्र नवीन मंडी पास बाइक सवार दंपती को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई है। वहीं, पत्नी और बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को मोर्चरी भेजा है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक व्यक्ति के परिवार में मातम छाया हुआ है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।