फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर। चौकी क्षेत्र में कस्बा रोड पर सोमवार की शाम को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौत हो गई और पति घायल हो गए। मामले में पीड़ित पति ने जेवर कोतवाल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शाहपुर कला गांव निवासी बबलू सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को वह बाइक पर अपनी पत्नी सोनी (36) के साथ ककोड़ क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जब वह जहांगीरपुर पुलिस चौकी से पहले कस्बा रोड पर पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक समेत दंपती सड़क पर जा गिरे। वहीं, आरोपी चालक ट्रक छोड़कर वहां से भाग गया।
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को जेवर के कैलाश अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया और बबलू सिंह के मामूली चोट थी, जिनका उपचार कर भेज दिया गया। हादसे के बाद से गांव शाहपुर कला में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

देर शाम को पोस्टमार्टम जांच के बाद सोनी के शव का देख परिजन बिलख उठे और गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जेवर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें