फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की माैत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। बिचौला गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने सेे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसमें उसका चचेरा भाई घायल हो गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विजय सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई भाई नौबत सिंह का बेटा दीपक (18) मजदूरी करता था।
शनिवार शाम को दीपक बाइक से खुर्जा नगर की ओर जा रहा था। उसके साथ बाइक पर चचेरा भाई मनीष कुमार भी था। जब वह गांव के बाहर निकले तभी पंचगाईं गांव के निकट पहुंचे तो हादसा हो गया।
कुछ देर बाद राहगीरों और ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। दोनों को जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर पिता नौबत सिंह और अन्य परिजन बिलख उठे। वहीं गंभीर घायल मनीष को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। खुर्जा देहात थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें