अरनिया थाना प्रभारी ने बताया कि धरपा निवासी योगेंद्र (26) किसी काम से अलीगढ़ गए थे। शाम को अलीगढ़ से अपने दोस्त शिव कुमार के साथ वापस गांव लौट रहे थे। जब वह अरनिया थाना क्षेत्र स्थित दशहरा फ्लाईओवर के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्र हुए लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवकुमार की हालत नाजुक देखते हुए कैलाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।