अहमदगढ़। कस्बा अहमदगढ़-पहासू मार्ग पर बीडीएस पब्लिक स्कूल के पास सड़क पर घूम रहे सांड़ से बाइक सवार युवक टकरा गया। गंभीर रुप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मामले में इत्तफाकिया दर्ज कराई है।
पहासू क्षेत्र के गांव भैयापुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनके भाई 40 वर्षीय सुनील कुमार सिंह मजदूरी करते थे। मंगलवार देर शाम सुनील बाइक से अहमदगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में बीडीएस पब्लिक स्कूल के पास सड़क पर घूम रहे एक आवारा सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर इत्तिफाकिया सूचना दर्ज की गई है।