फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: सपा के संस्थापक की जयंती पर मेधावी छात्राओं को साइकिल का किया वितरण

Sun, 22 Nov 2026 01:59 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
छात्राओं को साइकिल का किया वितरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस दौरान सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कुंवर नादिर शाह ने मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित की। 

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि पार्टी के संस्थापक की जयंती पर विचार गोष्ठी, हलवा वितरण समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ सपा नेता कुंवर नादिर शाह ने बताया कि सपा संस्थापक की जयंती पर जरूरतमंद मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरण की। जिससे छात्राओं को स्कूल आने जाने में मदद मिलेगी। क्योंकि कई छात्राओं को स्कूल पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। संसाधनों के अभाव में उन्हें आवागमन में परेशानी होती है। ऐसे में साइकिल मिलने से उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें