फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगानगर में प्राधिकरण के नए कार्यालय का हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के नए कार्यालय का भूमि पूजन बुधवार को हुआ। यहां पर 28 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य होगा। चौथी मंजिल पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष समेत अन्य कार्यालय होंगे।
विज्ञापन

नगर के यमुनापुरम काॅलोनी के प्रवेश द्वार पर बुलंदशहर विकास प्राधिकरण का कार्यालय बना हुआ है। जिसमें धरातल पर एक ओर संभागीय परिवहन कार्यालय संचालित हो रहा है तो दूसरी ओर आर्केटेक्ट व अन्य दुकानें संचालित हो रही है। प्रथम तल पर विकास प्राधिकरण का कार्यालय बना हुआ है। प्राधिकरण का विस्तार होने के बाद से कार्यालय पुराने भवन में ही संचालित होता आ रहा है। छह माह पूर्व प्राधिकरण अफसरों ने गंगानगर में खाली पड़े 4064 स्क्वायर मीटर एरिया में कार्यालय बनाने की योजना बनाकर एस्टीमेट तैयार किया किया था। बुधवार को पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया।
प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि यहां पर बेसमेंट के साथ चार मंजिला कार्यालय बनाया जा रहा है। बेसमेंट में पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर पर कार्यालय एवं हॉल, प्रथम तल पर फूड कोर्ट, ओएसडी कार्यालय व प्रतीक्षा रूम, द्वितीय तल पर प्लानर, कैश काउंटर, ड्राफ्टमैन, रिकार्ड रूम, तृतीय तल पर इंजीनियर कार्यालय और चतुर्थ तल पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष समेत अन्य कार्यालय का निर्माण होगा। पूजन के दौरान सीओ कर्मजीत कौर, अधिशासी अभियंता केके बंसला, एई मुनीश शर्मा, जेई धर्मेश गुप्ता व सुबोध वाष्णेय समेत प्राधिकरण एवं निर्माण से जुड़े अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


गंगानगर में खाली भूमि पर करीब 28 करोड़ की लागत नये भवन का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद यमुनापुरम में संचालित कार्यालय को यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। । - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें