बीबीनगर क्षेत्र के गांव सैदपुर में हुईकबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती टीम। स्रोत: आयोजक
बीबीनगर। गांव सैदपुर में सांसद खेल महोत्सव के तहत न्याय पंचायत स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें बालिका कबड्डी में भिरावठी स्कूल की टीम ने पहला और निसुरखा के स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिला युवा कल्याण विभाग अधिकारी महीपाल सिंह ने बताया कि बालकों की कबड्डी में सैदपुर के स्कूल की टीम पहले और खैरपुर स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही।
वाॅलीबाॅल और बालिका खो-खो प्रतियोगिता में सैदपुर स्कूल प्रथम, बालक खो-खो प्रतियोगिता में निसुरखा स्कूल प्रथम, बालक जैवलिन थ्रो में अंकुश निसुरखा ने प्रथम, रिहान सैदपुर द्वितीय और प्रियांशु भैंसाखुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह बालकों की 100 मीटर दौड़ में युगांश ने पहला, अतुल ने दूसरा और अमित ने तीसरा और बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में यनु शर्मा निसुरखा ने पहला, पिंकी सैदपुर ने दूसरा और शिवानी सैदपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।