फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन की निगरानी करेगी भाकियू की ‘लाठी सेना’

विज्ञापन
गाजीपुर रवाना होता हुआ भाकियू लाठी सेना का जत्था। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन की निगरानी करेगी भाकियू की ‘लाठी सेना’
विज्ञापन

स्याना। गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन की निगरानी और आंदोलन में असामाजिक तत्वों की रोकथाम के लिए भाकियू ने लाठी सेना का गठन किया है। जिसका एक जत्था बुधवार को नगर से गाजीपुर के लिए रवाना हो गया है।
बीते करीब साढ़े चार माह से दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर किसान कृषि कानून के विरोध में आंदोलनरत हैं। बताया गया कि बीते कुछ दिनों से कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा आंदोलन स्थल पर पहुंच कर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी। साथ ही ऐसे लोग आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश में लगे हुए थे। असामाजिक तत्वों की रोकथाम और आंदोलन को बदनाम होने से बचाने के लिए बुधवार को भाकियू के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। जिसमें आंदोलन स्थल की निगरानी और सुरक्षा के लिए 200 किसानों की लाठी सेना का गठन किया गया। मांगेराम त्यागी ने बताया कि यह सेना आंदोलन स्थल की देखरेख और सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी। जिसके बाद लाठी सेना उनके नेतृत्व में गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

अभी हुए दो सौ, भविष्य में बढ़ेगी सेना
मांगेराम त्यागी ने बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए युवाओें से लाठी सेना में जुड़ने का आह्वान किया गया था। अभी तक 200 जवानों की टोली तैयार हुई है। भविष्य में लाठी सेना के सदस्यों की संख्या को और भी बढ़ाया जाएगा।
पहले की लाठी परेड
बैठक में लाठी सेना का गठन होने के बाद पदाधिकारियों के नेतृत्व में सेना ने गढ़ बस स्टैंड पर स्थित भाकियू कार्यालय पर परेड का आयोजन भी किया। जिसमें किसान हाथों में लाठी लेकर, उसे कंधे पर रखे हुए नजर आए।
विज्ञापन

यह लोग हुए रवाना
गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के लिए जत्थे के साथ युवा इकाई के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र आर्य, सोनू सिरोही, सुनील लोधी, विपिन चौधरी, बून्दू जाटव, ओमवीर सिंह, विनोद त्यागी, विनोद गुर्जर, अमित कुमार व मनोज लोधी आदि रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें