फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भमरौली मोड़ पर फिर हादसा, युवक की जान गई

Fri, 01 Jul 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
बीते दिन बस पलटने के 24 घंटे के भीतर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह को फिर भमरौली मोड़ पर हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया । मृतक के पिता जितेंद्र ने टक्कर मारने वाले वाहन के चालक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अरुण और रोबिन सिंह बाइक से गाजियाबाद से अपने पैतृक गांव शकरपुर थाना नरसैना आ रहे थे। करीब साढ़े नौ बजे भमरौली मोड़ पर सामने से तेजी से आई दूध ला रही गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में अरुण का दाहिना पैर और हाथ टूट गए।

रोबिन भी बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी औरंगाबाद भेजा। दोनों की जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से  परिजन उन्हें मेरठ ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान अरुण की मौत हो गई। रोबिन की हालत अभी भी गंभीर है। ग्रामीणों के अनुसार अरुण का परिवार सात वर्ष पहले गांव से विजयनगर गाजियाबाद चला गया था वह अपने खेतों को देखने गांव आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें