फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गैस गोदाम पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता, रात में सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। कस्बा स्थित प्रिंस एचपी गैस गोदाम पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के कार्यकर्ता शनिवार रात आठ पहुंचे और उन्होंने सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं के अनुसार गोदाम का गेट खुला मिला और बाहर बाइक खड़ी मिली। दो व्यक्ति गोदाम के अंदर से निकलते मिले। कार्यकर्ताओं को देख हड़कंप मच गया और कर्मचारी आनन फानन में गोदाम से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुनील लोधी ने बताया कि उन्होंने गैस एजेंसी के संचालक वीरपाल सिंह को फोन कर मौके पर बुलाने की बात कही। एजेंसी संचालक ने गोदाम पर आने से इंकार करते हुए कहा कि तबीयत ठीक नहीं है और बैठकर बात कर ली जाएंगी। उन्होंने डीएसओ को प्रकरण से अवगत कराया है और जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को सप्लाई इंस्पेक्टर गैस गोदाम पर पहुंचे ओर मामले की जांच पड़ताल की है। सुनील लोधी ने बताया कि दिन ढलते ही सिलिंडर की कालाबाजारी शुरू हो जाती है। इस पर जल्द आंदोलन किया जाएगा। यही हाल महमदपुर की इंडियन गैस एजेंसी का है। यहां भी उपभोक्ता सिलिंडर के लिए मारे-मारे फिर रहे है। दूसरी ओर एजेंसी संचालक की करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरी ओर एजेंसी संचालक वीरपाल सिंह का कहना है कि सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप निराधार है।
विज्ञापन


बुकिंग होते ही डिलीवरी का मैसेज, नहीं मिलता सिलिंडर

औरंगाबाद की एक मात्र प्रिंस एचपी गैस एजेंसी का हाल बेहाल है। उपभोक्ता मोबाइल से गैस सिलिंडर बुक करते हैं। इसके बाद उनके मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आ जाता है। हकीकत ये है कि डिलीवरी के महीनों बाद भी सिलिंडर घरों तक नहीं पहुंच रहा है। व्यापारी पुनीत सिंघल, नितिन सिंघल और कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि उनके मोबाइल पर बुकिंग होते ही डिलीवरी का मैसेज तो आ गया लेकिन गैस नहीं पहुंच सकी। पूर्ति निरीक्षक को बताने पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

-
कोट

पूरा मामला संज्ञान में है। पूर्ति निरीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। - अभय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें