खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में भागवत कथा के समापन पर आयोजित हवन यज्ञ में शामिल श्रद्धालु। संवाद
खुर्जा जंक्शन। प्रसादी नगर कॉलोनी स्थित नवदुर्गा मंदिर में आयोजित कथा का सोमवार को हवन-यज्ञ कर समापन किया गया। आयोजक खेमकरण सिंह ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर सुबह दस बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद 12 बजे से भंडारा किया गया। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी महिलाओं ने अपने कलश वापिस लिए। इस दौरान प्रमोद गोयल, मनवीर सिंह, परमानंद गौतम आदि लोग मौजूद रहे।