फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: थाने पहुंचे फरियादियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, नौ घायल

विज्ञापन
मधुमक्खी से घायल लोग।
विज्ञापन
कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे गांव कसेर कला निवासी फरियादियों पर सोमवार को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें नौ लोग घायल हो गए। जबकि, गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कसेर कला निवासी अफजाल ने बताया कि वह कुछ ग्रामीणों के साथ सोमवार दोपहर को एक मामले में शिकायती पत्र लेकर कोतवाली पहुंचे थे। बताया कि उसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
पुलिसकर्मियों समेत सभी लोग इधर-उधर बचने की कोशिश करने लगे। मधुमक्खियों के हमले में नौ ग्रामीण घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल अबि (18), जब्बर (22), नबाब (25), मोहम्मद सैफी (19), सागर (27) को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


चिकित्सक हेमंत गिरि ने बताया कि इसके अलावा फैजान (23), अफजाल (20), कफत (23) और जाहिद (60) को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहीं, कोतवाली निरीक्षक रवि रतन सिंह ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में घायल लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें