बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चालीस फुटा रोड निवासी पति को अपनी पत्नी के साथ मायके में रहने से इन्कार करना भारी पड़ गया। आरोपी पत्नी ने इस बात से दुखी होकर अपने मायके वालों को ससुराल में बुला लिया और पति की पिटाई करा दी। बाद में महिला घर से सोने-चांदी के आभूषण, 55 हजार की नकदी और अन्य सामान लेकर अपने मायके गढ़मुक्तेश्वर चली गई। आरोप है कि अब दस लाख रुपये नहीं देने पर आरोपी पत्नी सभी ससुराल वालों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। चालीस फुटा रोड निवासी जावेद अली ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद