सिकंदराबाद। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवासी महिला ने अपने पति पर पिटाई कर घर से निकलने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीचर्स कॉलोनी निवासी रेखा ने बताया कि उसके पति ने रविवार को उसके और बच्चों की पिटाई कर घर से निकाल दिया। घर में रखे सामान में भी आग लगा दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद