फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह तक हाईवे पर जाम झेलने को रहें तैयार

Mon, 13 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में चल रहे चुनावी दंगल के कारण सिकंदराबाद के लोगों को एक सप्ताह तक नेशनल हाईवे पर जाम झेलना पड़ सकता है। पुलिस के चुनावी ड्यूटी में होने के कारण हाईवे पर दिनभर जाम के हालात रहेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि लोकतंत्र के महापर्व का पहला चरण शांतिपूर्ण समाप्त हो गया है। दूसरे, तीसरे  और अन्य चरण को शांतिपूर्ण कराने के लिए जिले की पुलिस अन्य जिलों के लिए रवाना हो गई है।

मतदान में सिविल पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस की भी चुनावी ड्यूटी लगने के कारण हाईवे पर पुलिसकर्मी नदारद है। पुलिस की गैर मौजूदगी में ट्रैफिक बेलगाम हो गया है। जिसके चलते हाईवे पर जाम लगना आम बात है। हालात बेकाबू होने पर बीच-बीच में पुलिसकर्मी पहुंचकर जाम खुलवाते है।
विज्ञापन


नगर में जाम लगने से नगरवासी परेशान है। पुलिस की कमी के चलते नगरवासियों को एक सप्ताह से पहले जाम के झाम से निजात मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे है।

90 की जगह बचे सिर्फ सात पुलिसकर्मी
सिकंदराबाद क्षेत्र में इस समय मात्र सात पुलिस कर्मी बचे हैं। इनमें एक इंस्पेक्टर, तीन एसएसआई और तीन कांस्टेबल बचे हैं। इनमें एक महिला कांस्टेबल है। वैसे सिकंदराबाद में हमेशा 90 पुलिसकर्मी रहते हैं, लेकिन 83 पुलिसकर्मियों को गैर जिलों में चुनाव कराने के लिए भेज दिया गया है।

सहारा बन रहे पुलिस मित्र
पुलिस फोर्स के चुनावी ड्यूटी में जाने से पुलिस मित्र जिले की पुलिस का सहारा बन रहे हैं। नगर में पुलिस मित्र सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते देखे जा सकते है। बता दें कि 11 फरवरी को जनपद में मतदान होने के बाद जनपद के पुलिसकर्मी दूसरे जनपदों में चुनाव कराने के लिए रवाना हो गए है।

जिसके चलते जनपद के थानों, कोतवाली में फोर्स की कमी हो गई है। नगर में फोर्स की कमी के चलते हाईवे पर यातायात की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ऐसे में पुलिस मित्र पुलिस के लिए संजीवनी का काम कर रहे है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें