फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सावधान...सड़क पर देख कर चलिए, घूम रहे निराश्रित गोवंश

विज्ञापन
औरंगाबाद थाने के गेट के बाहर बैठे आवारा गोवंश। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। सावधान.. शहर और देहात की सड़कों पर छुट्टा गोवंश अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। जरा संभल कर चलिए, अन्यथा हादसे का शिकार हो सकते हैं। डीएम के आदेश पर जनपद भर के निकाय क्षेत्रों में चलाया जा रहा निराश्रित गोवंश को पकड़ने का अभियान खानापूर्ति ही नजर आ रहा है। जहां एक ओर निकाय प्रशासन चुनिंदा गोवंशों को पकड़कर गोशालाओं में छोड़ने का दावा कर रहा है, तो वहीं शहर और देहात की मुख्य सड़कों पर अभी गोवंश घूमते नजर आ रहे हैं। इससे लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर एडीएम प्रशासन ने बीते दिनों सभी नगरीय निकायों के अफसरों को सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंशों को पकड़ने के आदेश जारी किए थे। एडीएम के आदेश के बावजूद आवारा गोवंश सड़कों पर घूमते हुए देखे जा सकते हैं। नगरीय निकायों में एडीएम के आदेशों पर केवल खानापूर्ति होती दिखाई दे रही है। हालांकि, एडीएम ने 30 अगस्त तक आवारा गोवंशों को पकड़ने का अभियान चलाने के आदेश दिए थे। साथ ही निर्धारित समय सीमा के बाद सड़कों पर आवारा गोवंशों के दिखाई देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही ऐसे गोपालकों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है जो गोवंशों का दूध निकालकर उन्हें सड़कों पर छोड़ देते हैं।



केस-1
शुक्रवार दोपहर सदर तहसील के सामने कार सवार विनय कुमार सांड में टक्कर लगने से बाल-बाल बचे। विनय ने बताया कि वह सिकंदराबाद से शिकारपुर जा रहे थे। सदर तहसील के सामने अचानक सांड आ गया। बताया कि कार में उनका पूरा परिवार था। गाड़ी धीमी गति से चल रही थी, नहीं तो हादसा हो सकता था। तहसील चौराहे के सामने खड़े देवेंद्र, मोहित, मनजीत ने बताया कि तहसील के सामने सड़क पर गोवंश घूमते रहते हैं। लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत रात में होती है। काले रंग के गोवंश दिखाई नहीं देते हैं। चोला मोड़ पर खड़े देवेंद्र ने बताया कि गोवंश से टकराने से पिछले दिनों एक गांव के दो लोगों की मौत हो गई थी। प्रशासन को इनको पकड़कर गोशालाओं में भेजना चाहिए। हालांकि, नगर पालिका बुलंदशहर की पालिका की टीम ने अभियान की शुरुआत करते हुए पांच और दूसरे दिन आठ गोवंशों को पकड़कर कान्हा गोशाला पहुंचाया है।
विज्ञापन



केस -2

बीबीनगर में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे बीबीनगर हापुड़ मुख्यमार्ग पर गोवंश कब्जा करके बैठ रहे। यहां खड़े वीरेंद्र सिंह और कपिल ने बताया कि क्षेत्र में गोवंशों की स्थिति बहुत खराब है। सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने में डर लगता है। कार सवार दीपक ने बताया कि कस्बे में गोवंशों के कारण वाहन बाजार में नहीं ले जा सकते हैं। प्रशासन को इन्हें पकड़कर गोशालाओं में भेजना चाहिए, जिससे लोगों के साथ-साथ किसानों की फसलें भी बर्बाद न हों। पुनीत ने बताया कि चार माह पूर्व ही बाइक सवार एक व्यक्ति की सांड से टकराकर मौत हो गई थी। हालांकि, बीबीनगर नगर पंचायत ने दो गौवंश पकड़े हैं, जबकि कुचेसर किला में 7 गौवंशों को बंद किया गया है।


केस - 3

शिकारपुर में शुक्रवार को सुबह 11 बजे मुख्य बाजार में गोवंशों का कब्जा दिखाई दिया। यहां पर मौजूद इदरीश, सुरेंद्र ने बताया कि गोवंश आए दिन लोगों पर हमला कर देते हैं। हमले न कर दें, घर से निकलने में भी डर लगता है। चेतन, राजेश शर्मा, कुलदीप शर्मा ने बताया कि बुलंदशहर डिबाई मार्ग पर भी पशुओं का जमावड़ा रहता है। आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। गोवंशों से मुक्ति दिलाई जाए।
इसके अलाव चोला क्षेत्र के ग्राम खवासपुर और सुल्तानपुर में और ऊंचागांव क्षेत्र में खेतों व बागों में निराश्रित गोवंश घूम रहे हैं। जिनसे किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान ही रह है।


केस -4

ककोड़ में जेवर मार्ग पर छुट्टा पुशओं ने कब्जा कर रखा है। दोपहर में मुख्य मार्ग पर गोवंश खड़े दिखे। इमरान, कैलाश और सोनू ने बताया कि यह आए दिन लोगों पर हमला करते रहते हैं। जहां पर गोवंश दिखाई देते हैं, वहां पर लोग जाने में भी डरते हैं। प्रदीप, सुरेश चंद ने प्रशासन से अपील की है कि सभी आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजा जाए। इन पशुओं से सबसे ज्यादा डर लगता है। कई लोग हमले में घायल हो चुके हैं।


गोवंशों को गोशालाओं में दाखिल कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। इसके लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। अधिकारियों के पास एक सप्ताह का समय है बे सहारा गौवंशों को गोशालाओं में दाखिल कराते हुए रिपोर्ट देनी होगी। - डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें