कुचेसर चौपला(हापुड़)। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा में चढ़त के दौरान बराती की लात ग्रामीण को लगने से विवाद हो गया। इस दौरान बरातियों व ग्रामीणों में आपस में लात-घूंसे चले। इसमें दो लोग घायल हुए हैं।
जिला बुलंदशहर के बांसी से गांव में बरात आई थी। रात लगभग नौ बजे चढ़त के दौरान एक बराती की लात यहां से गुजर रहे ग्रामीण सचिन को लग गई। इस दौरान बराती व सचिन में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सचिन को पीटता देख अन्य ग्रामीण भी यहां एकत्र हो गए।
जिसके बाद बराती व ग्रामीणों में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान सचिन समेत दो लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख बराती भाग गए। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि थाने पर पुलिस को झगड़े की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई थी। अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।