अनूपशहर। बार एसोसिएशन अनूपशहर के वार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष व सचिव पद पर मतदान मंगलवार को होगा। जिसके लिए एल्डर कमेटी ने चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अध्यक्ष पद पर जुगेंद्र सिंह सेजवार तथा मनोज चौहान चुनाव मैदान में हैं। वहीं, सचिव पद पर अमित शर्मा व अवधेश शर्मा आमने सामने ताल ठोक रहे हैं। अध्यक्ष व सचिव पद पर सीधा चुनाव होने से दिलचस्प हो गया है। चुनाव में 193 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद मंगलवार को ही मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।