बुलंदशहर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सुमन कुमार सिंह राघव एवं महासचिव अमित चौहान ने बताया कि पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के 22 जिलों के अधिवक्ता लंबे समय से पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे हैं। इसके लिए केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के नेतृत्व में इन सभी जिलों के अधिवक्ता आंदोलनरत हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय संघर्ष समिति ने बुधवार को पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के 22 जिलों को बंद करने का आह्वान किया है। केंद्रीय समिति के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार को बुलंदशहर बंद का ऐलान किया है। एसोसिएशन के महासचिव ने बताया कि बंद के लिए विभिन्न व्यापारिक संगठनों का सहयोग मिल रहा है। संवाद