फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन दिन बाद खुले बैंक, 350 करोड़ का हुआ लेनदेन

विज्ञापन
तीन दिन बाद बैंक खुलने पर अपनी बारी आने का इंतजार करने को बैठे ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। तीन दिन बाद सोमवार को बैंक खुले। लोगों ने बीते दिनों से अटके पड़े लेनदेन के कार्य निपटाए। देर शाम तक जिलेभर के बैंकों में करीब 350 करोड़ रुपये का लेनदेन होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बैंक 11 सितंबर को हड़ताल के कारण बंद रहे। इसके बाद 12 सितंबर को माह का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार का अवकाश था। एक दिन की हड़ताल और दो दिन के अवकाश के चलते बैंक लगातार तीन दिन बंद रहे।
इस दौरान जिले के अधिकांश एटीएम नकदी से खाली हो गए थे। कुछ एटीएम बैंक बंदी के साथ बंद रहे, जिससे लोगों को परेशानी हुई। सोमवार को सुबह से ही नगर समेत जिलेभर के बैंकों में खाताधारकों की भीड़ रही। ग्राहकों को लेनदेन के लिए काफी इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक धीरज कुमार झा ने बताया कि काफी लोगों का लेनदेन का कार्य रुका हुआ था। तीन दिन बाद बैंक खुलने पर लोगों ने अपने रुके कार्य पूरे किए। उन्होंने अनुमान लगाया कि जिले के सभी बैंकों में करीब 350 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।
विज्ञापन

साथ ही खाली चल रहे एटीएम में भी धनराशि रखवा दी गई है। यूएफबीयू के जिला संयोजक तरुण वीर तोमर ने बताया कि आगामी हड़ताल को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें