फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बैंक अफसर ने हड़पी आर्थिक मदद की रकम, घायल महिला की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बंदर के हमले में घायल हुई वृद्ध महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने बैंक अफसर पर आर्थिक मदद की धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। कहा कि इलाज के लिए डीएम ने रेडक्रॉस सोसायटी से 10 हजार रुपये की धनराशि का चेक सौंपा। इसकी धनराशि खाते में पहुंचने के बाद बैंक ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। समय से इलाज न कराने पर पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

गुलावठी क्षेत्र के गांव कुरली निवासी छिद्दा सिंह की 87 वर्षीय पत्नी परसंदी देवी सात मई को बंदरों के हमले में घायल हो गई। बुजुर्ग महिला के पैर में फ्रेक्चर हो गया। छिद्दा सिंह ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर 11 मई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हायर सेंटर ले जाने की बात कही। इलाज कराने में असमर्थ होने पर जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता की मांग की। दो जुलाई को डीएम ने 10 हजार रुपये की धनराशि का चेक दिया, जो खाते में लगा दिया।
खाते में चेक के रुपये आने पर छह जुलाई को भटौना स्थित केनरा बैंक की शाखा में पहुंचा तो आरोप है कि बैंक मैनेजर ने खाते से धनराशि निकालने पर रोक लगा दी। पत्नी का इलाज समय से न होने पर उसकी हालत बिगड़ती चली गई और 31 दिसंबर को दम तोड़ दिया। यदि बैंक से धनराशि मिल जाती तो इलाज हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें