सिकंदराबाद। दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं को चूड़ी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य राजीव कुमार पांडे ने बताया कि केयर फोर स्माइल संस्था द्वारा कक्षा 11 व 12 की छात्राओं को प्रशिक्षका रेनू सिन्हा, सौरभ गनाना ने लाख की सहायता से चूड़ी बनाने का प्रशिक्षण दिया। संस्था प्रमुख डॉ. विशाखा शर्मा, गिरीश शर्मा ने बताया कि गतिविधि के माध्यम से रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर छात्राओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद