फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आज भारी वाहनों की एंट्री पर रहेगी रोक

Thu, 23 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
आज यदि आप बुलंदशहर आ रहे हैं तो आपको शहर में प्रवेश करने के लिए परेशानी झेलनी पड़ सकती है। महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए शहर में एंट्री के सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने रूट डायवर्ट प्लान जारी किया है।  प्लान के तहत भारी वाहनों की एंट्री शहर में शुक्रवार  को बंद रहेगी जबकि हल्के वाहनों की इंट्री के लिए रूट तय किए गए हैं।

शुक्रवार को महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों का आगमन शहर में रहेगा। ऐसे में कांवड़ियों की सुविधा को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्ट प्लान तैयार किया है। पुलिस के रूट डायवर्जन प्लान के तहत बृहस्पतिवार रात 10 बजे से शुक्रवार रात 10 बजे तक शहर में कोई भारी वाहन नहीं घुस सकेगा। हल्के वाहनों के लिए भी पुलिस ने रूट डायवर्ट किए हैं।
विज्ञापन


गुलावठी की तरफ से आने वाले वाहन जैनपुर तिराहे से अंदर नहीं घुस सकेंगे। इसके अलावा भूड़ चौराहे से भी शहर के अंदर की तरफ कोई वाहन नहीं घुसने दिया जाएगा। शहर के अंदर आने वाले हल्के वाहन यमुनापुरम होकर शहर में प्रवेश कर सकेंगे, जबकि भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित होगा। इसके अलावा स्याना अड्डे से भी शहर के अंदर वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।

शिकारपुर बाईपास होते हुए हल्के वाहनों को शहर में एंट्री दी जाएगी। बाहरी वाहनों को अंदर नहीं घुसने दिया जाएगा। इसके अलावा अनूपशहर जाने वाले वाहन बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग से नहीं जा सकेंगे। यह वाहन शिकारपुर बाईपास तिराहे से शिकारपुर-डिबाई होते हुए अनूपशहर जाएंगे।

वहीं मामन चुंगी से भूतेश्वर मंदिर तक कोई वाहन नहीं चलेगा। राधा नगर पुलिया की तरफ से डीएवी की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।

कांवड़ यात्रा से शहर जाम, रूट डायवर्ट
कांवड़ यात्रा के कारण शहर को जाम का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने कई रूटों को डायवर्ट कर स्थिति संभालने की कोशिश की। शहर के अंदर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया।

बृहस्पतिवार को शहर जाम से दिनभर जूझता रहा। शहर में एंट्री वाले सभी मार्गों को बंद कर रूट डायवर्ट कर दिया गया। स्याना अड्डे से शिकारपुर बाईपास की तरफ वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। इसके अलावा कालाआम से भी वाहनों को अंदर शहर में नहीं जाने दिया गया। कालाआम से लल्लाबाबू रोड होते हुए शिकारपुर बाईपास से वाहनों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


भूतेश्वर मंदिर की तरफ भी वाहना का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया। जाम के कारण शिकारपुर बाईपास पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। यातायात प्रभारी कुलवीर राणा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के कारण जाम की स्थिति बनी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें