फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवीर हत्याकांड : दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए भतीजे ने ही की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र में गत नौ मई की रात हुए बलवीर हत्याकांड का मंगलवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया है। बलवीर की हत्या उसके ही सगे भतीजे ने रंजिशन दूसरे पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए की थी। जबकि, मामले में पूर्व में कराई गई नामजदगी गलत पाई गई है। पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि गत दस मई की सुबह नरसेना थाना क्षेत्र में एक आम के बाग के पास सरकारी नल पर अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। उसकी शिनाख्त बलवीर सिंह निवासी गांव औरंगाबाद ताहरपुर थाना अहार के रूप में हुई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर चार नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो मुकदमे में नामजद किए गए आरोपियों की नामजदगी गलत पाई गई। साथ ही मृतक के भतीजे दान सिंह का नाम सामने आया। मंगलवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गत प्रधानी चुनाव में उसके पिता चुनाव जीत गए थे, जबकि गांव निवासी पूर्व प्रधान मुकेश चुनाव हार गया था। तब से मुकेश गुट के लोग उनसे रंजिश मानते हैं। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने कुछ समय पूर्व गांव में एक युवक के आत्महत्या किए जाने के मामले में दान सिंह के पिता भोलू सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
आरोपी ने बताया कि वह अपने पिता को जेल भेजे जाने से गांव निवासी पूर्व प्रधान मुकेश पक्ष से रंजिश मान रहा था। इसी के चलते उसने योजना बनाई कि वह अपने चाचा बलवीर की हत्या कर देगा और पूर्व प्रधान पक्ष पर इसका आरोप लगा देगा। इसी के चलते उसने नौ मई की शाम को अपने चाचा बलवीर को दावत करने के लिए गजरौला शराब के ठेके की तरफ ले गया। लेकिन, ठेके बंद थे। इसके बाद वह नरसेना थाना क्षेत्र में आम के बाग के पास सरकारी नल के पास बैठ गए। जहां बलवीर ने भांग की तीन बीड़ियां पीं। जिनसे उसे नशा हो गया। उसी दौरान आरोपी दान सिंह ने उस पर दरांती से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें