फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से बंद पड़ा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह से बंद पड़ा अस्पताल
विज्ञापन

बुलंदशहर। निरौरा क्षेत्र के गांव बैलोन-रतनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वर्षों से चिकित्सक की तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट का भी तबादला कर दिया गया। इस कारण अस्पताल एक महीने से बंद पड़ा है।
नरौरा क्षेत्र के गांव रतनपुर-बैलोन में रामपुर, परिहावली व त्रिलोकपुर आदि के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है। फार्मासिस्ट इन गांवों के लोगों को दवा दे रहा था। 30 जून को फार्मासिस्ट का भी स्थानांतरण कर दिया गया। अभी तक दूसरे फार्मासिस्ट ने ज्वाइन नहीं किया है। ऐसे में पिछले एक माह से लोगों को दवाएं नहीं मिल रही हैं। इलाज के लिए पांच गांवों के 20 हजार से अधिक लोगों को पांच से आठ किमी दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पांच से आठ किमी जाना पड़ रहा दूर
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर-बैलोन के बंद रहने पर ग्रामीणों को गांव कसेरकलां स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर जाना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को पांच से आठ किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले एक माह से पीएचसी बंद रहने पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में निजी केंद्र पर इलाज कराना पड़ रहा है। - अतुल भारद्वाज
सरकारी चिकित्सालय पिछले एक माह से बंद है। इस ओर न तो स्वास्थ्य अफसरों का ध्यान है और न जनप्रतिनिधियों का। सौरभ गुप्ता
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर कई बार अफसरों को अवगत कराया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। - सोनू उपाध्याय
स्वास्थ्य केंद्र पर किसी की तैनाती नहीं होने से दवा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है। - दिलीप कुमार
केंद्र पर विशेषज्ञ न होने का मामला संज्ञान में है। संबंधित केंद्र पर जल्द ही एमपीडब्ल्यू की तैनाती दी जाएगी। जिससे ग्रामीणों को सुविधाएं मिल सकें। विशेषज्ञ को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें