शिकारपुर। 23 से 25 अगस्त तक उत्तराखंड नैनीताल के वीर भट्टी स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में 36वीं क्षेत्रीय बैडमिंटन व तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विद्यालय के तीनों वर्ग बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग के छात्र खिलाड़ियों ने बैडमिंटन व तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया है। विद्यालय के कोच तरुण कुमार सिंह, अशोक कुमार चौधरी सुधांशु कुमार और पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी प्रतिभागी 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2024 तक राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय (राष्ट्रीय) प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।