फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रेमी ने धड़ से अलग की थी बबली की गर्दन

विज्ञापन
बबली हत्याकांड के आरोपी विकास और अमन। संवाद
विज्ञापन
बुगरासी। घुंघरावली-फरीदाबांगर के जंगलों में 15 मार्च को महिला के सिरकटे शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्याकांड प्रेम-प्रसंग, बेवफाई और लालच का खौफनाक मिश्रण निकला। पुलिस के अनुसार बबली की हत्या उसके ही प्रेमी विकास ने अपने भाई और एक दोस्त के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन

विकास ने बबली से पीछा छुड़ाने और उसके द्वारा दिए गए रुपयों को हड़पने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास और उसके दोस्त अमन को गिरफ्तार कर लिया है। विकास का भाई सचिन फरार है।
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि बीते दिनों घुंघरावली रजवाहे के पास मिले अज्ञात महिला के सिर कटे शव की शिनाख्त हो गई है।
टैटू और धड़ से अलग हुए सिर का फोटो वायरल होने पर दिल्ली निवासी एक महिला और उनके पुत्र नरसेना थाना पहुंचे और मृतका के कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर उसकी शिनाख्त करीब 38 वर्षीय बबली निवासी कल्याणपुरी के रूप में की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया था कि मृतका के पति जोनी सिंह की करीब ढाई वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। उसका पति दिल्ली के एक बड़े निजी अस्पताल में नौकरी करता था। उसकी मौत के बाद बबली ने उसी अस्पताल में साफ सफाई की नौकरी करनी शुरू कर दी थी।
उसी दौरान वह बुगरासी चौकी क्षेत्र के गांव सुलैला निवासी विकास के संपर्क में आ गई थी। विकास और जॉनी सिंह की आपस में दोस्ती थी और दोनों साथ में ही काम करते थे। जांच में पता चला कि बबली अपनी कमाई की रकम भी विकास पर लुटा देती थी।
दोनों एक दूसरे के साथ पति पत्नी की तरह रह रहे थे। बीते दिनों उसे जानकारी हुई कि विकास दूसरी शादी कर रहा है। इसके शिकायत बबली ने कल्याणपुरी थाने में भी की। इसके बाद विकास ने उसे आश्वासन दिया कि वह उसे भी अपने साथ अलग से रखेगा। इस पर बबली मान गई थी और 12 दिसंबर को परिवार की मर्जी से विकास ने शादी कर ली।
वह बबली के साथ कमरा किराए पर लेकर रहने लगा था। लेकिन वह उसे अधिक समय नहीं दे रहा था, बबली को यह बात बुरी लग रही थी।
इसी के चलते वह विकास से झगड़ती और अपने रुपये वापस मांगने लगी। बबली ने धमकी दी कि यदि विकास ने उसे नहीं अपनाया, तो वह उसके परिजनों को उनके संबंधों की सच्चाई बता देगी।
अपनी नई शादीशुदा जिंदगी बचाने और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए विकास ने बबली को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
साजिश के तहत 14 मार्च की शाम विकास बबली को बहला-फुसलाकर अपने गांव सुलैला में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बहाने लाया। वे ब्रजघाट तक बस से आए, जहां विकास का भाई सचिन और गजरौला निवासी दोस्त अमन पहले से ही बाइक लेकर मौजूद थे। चारों एक ही बाइक पर सवार होकर घुंघरावली रजवाहे के पास सुनसान जंगल में पहुंचे। वहां तीनों ने शराब पी। इस बीच जब बबली को अनहोनी की आशंका हुई, तो उसने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें