फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सती शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर बने बाबा रामदास

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदाबाद। बाबा रामदास को गुलावठी रोड स्थित सती शक्ति पीठ का पीठाधीश्वर बनाया गया है। अखाड़े से जुड़े संतों ने शुक्रवार को हवन-पूजन के बाद उन्हें चादर ओढ़ाकर पीठाधीश्वर बनाया। शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर महंत बाबा प्रकाश दास का सात अक्तूबर को निधन हो गया था। सेवादार रमन भाटी ने बताया कि महंत बाबा प्रकाश दास उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा के महंत थे। रामदास उनके बड़े शिष्यों में थे। मूलरूप से वह जनपद शाहजहांपुर के निवासी हैं। पिछले कई वर्षो से वह सती शक्ति पीठ पर बाबा प्रकाश दास की सेवा में थे। शुक्रवार को उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़े से जुड़े संतों ने उन्हें पीठाधीश्वर बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें