आजम खां ने पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि जब एक नाचने वाली की खातिर नेताजी मुलायम सिंह यादव ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था तो उन्हें बहुत अफसोस हुआ था, लेकिन उन्होंने पार्टी कभी नहीं छोड़ी।
नेताजी मुलायम सिंह यादव उनकी पुरानी माशूका की तरह हैं। क्या कोई मामूली झगडे़ के बाद माशूका बदल सकता है। हिस्ट्रीशीटर बदमाश हाजी आरिफ के फोटो लगे होर्डिग्स के मामले में आजम खां ने मीडिया को जमकर कोसा।
उन्होंने कहा कि उन्हें क्या पता की कौन उनके साथ अपना फोटो लगा रहा है। यहां खड़े कैमरे वाले आपके दोस्त नहीं आपकी खामियां ढूंढने में लगे हैं। आज कुछ गलत हो जाए तो ब्रेकिंग न्यूज बन जाती है। हमारी बदनसीबी है कि हमारी खबरें मेन पेज पर आ जाती है।
जनसभा में बड़ी तादात में मौजूद युवाओं को चेताते हुए कहा कि हमारे ऊपर आतंकवाद का लेबल लगाते हुए बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है। इसलिए आतंक से दूर रहते हुए इल्म की रोशनी में आगे का मंजर तलाशो। साथ ही अपने आप को आगे आकर साबित करो।
आजम खां ने कहा कि अगर कोई उनके ऊपर एक पैसे का भी कमीशन लेना साबित करदे तो वह राजनीति करना छोड़ देंगे।
उन्होंने कफन की कसम खाते हुए कहा कि उनके लिए कमीशन लेना हराम है। साथ ही पूरे प्रदेश में कहीं भी कमीशनखोरों को नहीं टिकने देंगे।