फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली की समस्याओं को लेकर घेराव करेगी आजाद समाज पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। बिजली की समस्याओं को लेकर आजाद समाज पार्टी ने 26 अक्तूबर को मुरादनगर स्थित विद्युत विभाग के एक्शन कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। इसमें पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से विद्युत संबंधी समस्याओं के साथ घेराव में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रदेश महासचिव निजाम चौधरी और प्रदेश सचिव संजय जाटव ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याओं को सामने लाने के लिए 26 अक्तूबर को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और शहर के लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के साथ विद्युत विभाग के एक्शन कार्यालय पहुंचें, ताकि अधिकारियों के सामने मुद्दों को उठाया जा सके। इस दौरान कमालुद्दीन मालू, फारूक कुरैशी, एजाज भाई, परवेज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें