फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आयुष्मान केंद्र बंद... गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए दो माह से भटक रहे लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के पांच सरकारी चिकित्सालयों में आयुष्मान केंद्र पिछले दो माह से बंद हैं। इससे आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को निशुल्क गोल्डन कार्ड बनवाने में परेशानी हो रही है। उन्हें अब निजी केंद्रों पर जाकर रुपये देकर कार्ड बनवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ये केंद्र जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, खुर्जा पीपीसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याना व बीबीनगर में स्थापित किए गए थे। इनका मुख्य उद्देश्य चिकित्सालयों में आने वाले पात्र मरीजों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए भटकना न पड़े। इन केंद्रों के माध्यम से सरकारी अस्पताल में ही निशुल्क कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती थी। सुभाष ने बताया कि उनके 70 वर्षीय पिता के लिए निशुल्क कार्ड बनवाने वे एक माह से जिला चिकित्सालय आ रहे हैं। उन्हें जिला चिकित्सालय का आयुष्मान केंद्र हमेशा बंद मिलता है। अंकित ने भी अपनी अम्मा का गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था, पर जानकारी लेने आए तो केंद्र बंद मिला। यह समस्या अन्य केंद्रों पर भी बनी हुई है।
आयुष्मान केंद्रों पर गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। इसके विपरीत, निजी केंद्र संचालक लाभार्थियों से 50 से 100 रुपये तक वसूल रहे हैं। बिजेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने पिता का गोल्डन कार्ड नगर के एक निजी केंद्र से बनवाया। इसके बदले केंद्र संचालक ने उनसे 100 रुपये लिए। यह स्थिति उन लोगों के लिए अतिरिक्त परेशानी का कारण बन रही है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. टेकेंद्र का कहना है कि जिले के पांच चिकित्सालयों में आयुष्मान केंद्र बने हुए हैं। इन पर तैनात कर्मी ड्यूटी को लेकर कोर्ट चले गए। जल्द इनके वापस लौटने की संभावना है। इसके बाद आयुष्मान केंद्रों का संचालन होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें