फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन दिन से बंद पड़ा आयुष्मान केंद्र, अटका काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। एक तरफ जिले में जहां आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया जा रहा है। तो दूसरी ओर जिला महिला अस्पताल में बना आयुष्मान केंद्र पिछले तीन दिन से बंद पड़ा है। यहां आने पर आयुष्मान पात्र को बिना आवेदन किए खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इसके बीमार होने पर संबंधित विभाग या कार्यदायी संस्था ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल परिसर में भूतल पर आयुष्मान केंद्र बना है। यहां पर आयुष्मान योजना के पात्र लोगों के निशुल्क आवेदन कर गोल्डन कार्ड जारी किए जाते हैं। 17 सितंबर से आयुष्मान भव के तहत सेवा पखवाड़ा शुरू होने पर विभाग गोल्डन कार्ड की संख्या बढ़ाने पर जुटा है। लेकिन अस्पताल परिसर में संचालित आयुष्मान केंद्र पिछले तीन दिन पूर्व आयुष्मान मित्र के बुखार हो जाने पर केंद्र बंद पड़ा है। शुक्रवार को गोल्डन कार्ड बनवाने आई महिला नरगिस ने बताया कि गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आई थी। लेकिन केंद्र बंद है। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि आयुष्मान मित्र बीमार होने के कारण अवकाश पर हैं। इसकी सूचना विभागीय अफसरों को दे दी गई।

जिले के पात्र लोगों के अधिक से अधिक गोल्डन कार्ड बनाने पर कार्य चल रहा है। आयुष्मान एप भी लांच हो गया है। पात्र लोग घर बैठे ही अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। महिला अस्पताल में आयुष्मान मित्र के अवकाश पर रहने पर जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें