फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो और अस्पताल होंगे ‘आयुष्मान’

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो और अस्पताल होंगे ‘आयुष्मान’
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के दो और निजी अस्पताल जल्द ही आयुष्मान योजना में शामिल होंगे। जिससे आयुष्मान लाभार्थियों को अधिक लाभ मिल सकेगा। जिले के दोनों निजी अस्पतालों का स्वास्थ्य अफसरों ने निरीक्षण कर प्रशासनिक अफसरों को रिपोर्ट भेजी है। प्रशासनिक मुहर लगने के बाद योजना से जोड़ने के लिए सांची संस्था को अवगत कराया जाएगा।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना दो वर्ष पूर्व 23 सितंबर 2018 को देशभर में एक साथ शुरू हुई थी। योजना को दो वर्ष से अधिक समय हो चुका है और योजना में शामिल लाभार्थियों के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना बीमारियों में काफी सहायक साबित हो रही है। योजना में अभी तक नगर के छह निजी अस्पताल जुड़े हुए हैं। नगर को छोड़ अन्य क्षेत्रों में निजी अस्पताल योजना से जुड़े न होने पर लाभार्थियों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय पर आना पड़ रहा है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लाभार्थियों को उपचार के लिए परेशानियों का सामना ना करना पड़े, इसके लिए जनपद के अन्य निजी अस्पतालों को शामिल करने के लिए स्वास्थ्य अफसर लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों की संख्या बढ़ने से लाभार्थियों को मिलेगी राहत
जनपद में अभी तक सरकारी चिकित्सालयों में बाबू बनारसी दास चिकित्सालय (जिला अस्पताल) बुलंदशहर, जिला महिला अस्पताल बुलंदशहर, राजकीय महिला चिकित्सालय खुर्जा, जटिया चिकित्सालय खुर्जा और सिंकदराबाद संयुक्त चिकित्सालय शामिल हैं। साथ ही जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी योजना से जोड़े जा चुके हैं। जबकि, निजी अस्पतालों में ग्लोबल अस्पताल, राना अस्पताल, ओजस आई केयर सेंटर, शांतिदीप, अमेयश अस्पताल और वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय शामिल हैं। निजी अस्पताल में महाविद्यालय को छोड़कर शेष सभी नगर में स्थित हैं। नगर को छोड़ अन्य स्थानों पर निजी अस्पताल योजना से जुड़ते हैं तो योजना में शामिल पात्र लाभार्थियों को काफी राहत मिलेगी।
इन दो अस्पतालों को जोड़ने की शुरू हुई पहल
नगर स्थित लक्ष्मी लाइफ लाइन और सिकंदराबाद स्थित नवीन अस्पताल में पर्याप्त सुविधांए है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य अफसरों द्वारा दोनों अस्पताल के संचालकों से संपर्क किया गया। साथ ही अस्पताल में दी जा रही समस्त सुविधाओं की पुष्टि करने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अफसरों ने सुविधाओं से संतुष्ट होने के बाद जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है। अब स्वास्थ्य अफसरों को जिला प्रशासन की रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद सांची और मुख्यालय रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में वर्तमान में छह निजी अस्पताल लाभार्थियों का उपचार कर लाभ दे रहे हैं। जनपद के दो और निजी अस्पतालों को योजना से जोड़े जाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अन्य अस्पतालों को भी योजना से जोड़ने के लिए संपर्क किया जा रहा है।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें