फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका श्वेता दीक्षित लखनऊ में फिक्की फ्लो पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका श्वेता दीक्षित को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
शिक्षिका श्वेता दीक्षित लखनऊ में फिक्की फ्लो पुरस्कार से सम्मानित
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोरोना काल में शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रदेश भर की 17 महिलाओं को लखनऊ में फिक्की फ्लो अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में सिकंदराबाद के सलेमपुर कायस्थ स्थित परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका श्वेता दीक्षित भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

शिक्षिका श्वेता दीक्षित ने बताया कि शनिवार को लखनऊ में फिक्की फ्लो की ओर से विश्वेश्वरैया ऑडिटोरियम में छठवें वार्षिक फ्लो यूपी महिला पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी रहे। कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, उद्यमी, स्टार्ट अप फाउंडर, खेल, पर्यावरण संरक्षण, कला संस्कृति, किसान, फैशन, सोशल वर्कर, महिला सुरक्षा, सतत विकास आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें कोरोना कॉल शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें फिक्की फ्लो अवार्ड से सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी महेशचंद पटेल ने शिक्षिका को बधाई देते हुए बताया कि इस पुरस्कार के लिए जनपद बुलंदशहर से पहली बार किसी महिला को चुना गया है। गौरतलब है कि शिक्षिका श्वेता दीक्षित पूर्व में भी राज्य शिक्षक सम्मान के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में अपने असाधारण योगदान के सम्मान पा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें