चयनित बच्चों को मिठाई खिलाते शिक्षक।
- फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञान प्रौद्योगिकी प्रेरक पुरस्कार के लिए दो छात्रों का चयन
डिबाई। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के दो छात्रों का चयन वर्ष 2020-21 विज्ञान प्रौद्योगिकी प्रेरक पुरस्कार के लिए हुआ।
प्रधानाचार्य लोकेश शर्मा व डॉ. पूजा सिंह आदि शिक्षकों ने दोनों छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार क र उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण प्रसाद ने बताया कि गांव डिबाई खुर्द उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा सात के छात्र दीपक कुमार पुत्र तेजपाल सिंह तथा सूरज कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार दोनों ही साधारण परिवार से हैं। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने दोनों चयनित छात्रों के बैंक खाते में दस-दस हजार की धनराशि अंतरित की है। दोनों ही छात्र आगामी संबधित विषय की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। दोनों छात्रों ने इसका श्रेय अपनी विज्ञान शिक्षिका डॉ. पूजा सिंह को दिया। उन्होंने कोविड के चलते लाकॅडाउन में स्कूल बंद होने के दौरान ऑनलाइन शिक्षा देकर प्रेरित किया व प्रोजेक्ट भी तैयार कराया।