बुलंदशहर। नगर के काशीराम आवास योजना निवासी पीड़िता सायमा ने एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया है कि 23 अप्रैल 2020 को उसका निकाह डिबाई के मोहल्ला रोखम चिश्मी पटेल निवासी समीर के साथ हुआ था। निकाह के बाद से उसे दहेज में कार की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा। निकाह के बाद उसने एक पुत्र को जन्म दिया, जिसके बाद ससुराल वालों का उत्पीड़न अधिक बढ़ गया। आरोप है कि 24 अप्रैल 2023 को पति, सास, ससुर आदि ने उसे मारापीटा और कार में बैठाकर कांशीराम आवास कालोनी के निकट सड़क पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ गए। नगर पुलिस ने पति समीर और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद