गुलावठी के मोहल्ला लाल डिग्गी निवासी घायल फरमान। स्रोतः परिजन
गुलावठी। नगर के मोहल्ला लाल डिग्गी निवासी फरमान पर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। फरमान ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि मोहल्ला पीरखां निवासी आसिफ से उसने सात हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि आसिफ लगातार रुपये वापस करने के लिए दबाव बनाते हुए धमकी दे रहा था। सोमवार को आरोपी अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वारदात के बाद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी आसिफ व दो अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है।