फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गाली-गलौज के विरोध पर धारदार हथियार से किया हमला

Thu, 03 Oct 2024 09:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव पौंडरी निवासी चोखेलाल ने बताया कि वह गढ़मुक्तेश्वर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में नौकरी करते हैं। आरोप है कि 26 सितंबर की रात को वह दुकान से सामान लेकर आ रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी चंद्रभान, मनीष, गौरव और कलुआ ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें