फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफियाओं ने जिला खनन अधिकारी पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खनन अधिकारी पर हमला, एक आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

बुलंदशहर। अवैध खनन माफिया के हौसले जनपद में इस कदर बुुलंद हो गए हैं कि वह अफसरों पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। सोमवार शाम अवैध खनन की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला काला के पास पहुंचेे जिला खनन अधिकारी पर अवैध रेत ले जा रहे खनन माफिया ने अपने परिजनों संग हमला बोल दिया। अधिकारी के साथ हाथापाई की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जनपद के आलाधिकारी भी घटना को लेकर एक्शन मोड में आ गए हैं। अधिकारियों ने सिकंदराबाद पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी डॉ. दीपक ने बताया कि नवादा से लेकर गांव सहपानी तक गंग नहर में बालू रेत के अवैध खनन की बराबर सूचना मिल रही थी। अवैध खनन को रोकने के लिए सोमवार की शाम वह अपने चालक और होमगार्ड के साथ चेकिंग के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि ग्राम नगला काला के पास एक ट्रैक्टर चालक रेत का अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ले जाते हुए दिखाई दिया। उसे रोकने की कोशिश की गई तो आरोपी ने ट्रैक्टर को दौड़ा दिया। वह ट्रैक्टर का पीछा करते रहे। गांव नगला काला और प्रेमपुर को जाने वाले रास्ते पर उन्होंने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर आरोपी चालक उनके साथ अभद्रता करने लगा। इसी दौरान चालक के परिवार के तीन अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद चारोें आरोपियों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उनके ऊपर डंडे से भी प्रहार किया। जिससे उन्हें चोट आई। मामले की सूचना उन्होंने आला अधिकारियों और पुलिस को दी। वहीं, जिला खनन अधिकारी के ऊपर हमले की सूचना पर पुलिस समेत प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना के बाद मौके पर कोतवाली में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक रामवीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। इस दौरान पुलिस को देखकर तीन आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस एक आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। साथ ही अन्य फरार आरोपियों के बारे में हिरासत में लिए गए ट्रैक्टर चालक से जानकारी ली जा रही है। जिला खनन अधिकारी ने मामले में चार आरोेपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें