फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लोन जमा नहीं करने वाले 98 किसानों को कुर्की का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सहकारी समिति से लोन लेकर जमा नहीं करने वाले 98 किसानों को कुर्की के नोटिस जारी किए गए हैं। इन किसानों पर एक-एक लाख से अधिक का 1.50 करोड़ का लोन है। नोटिस एआर को-ऑपरेटिव की ओर से जारी कर चेतावनी दी गई है कि यदि वह जल्द लोन की धनराशि जमा नहीं कराते हैं तो उनकी जमीन कुर्क कर दी जाएगी।
जिले में 148 साधन सहकारी समितियां हैं। इनसे तीन लाख से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। किसानों को समिति के माध्यम से खेती के लिए लोन दिया जाता है। नियम है कि लोन लेने के बाद किसान को यह राशि एक फसल उगाने के बाद जमा करनी होती है, लेकिन कुछ किसान किसी कारण समय पर लोन जमा नहीं कर पाते हैं। ऐसे किसानों को पहले धनराशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किया जाता है। उसके बाद लोन जमा नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआर को-ऑपरेटिव अनिल कुमार राठौर ने बताया कि जिले में 98 ऐसे किसान हैं, जिन्होंने कई-कई साल बाद भी लोन जमा नहीं किया है। ऐसे किसानों को राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। अब लोन की धनराशि नहीं जमा करने पर उन्हें कुर्की के नोटिस दिए गए हैं। इन सभी किसानों पर एक-एक लाख से अधिक का लोन है। उन्होंने बताया कि यदि यह किसान अब भी लोन जमा नहीं कराते हैं तो जल्द ही उनकी जमीन कुर्क कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें